शैक्षणिक भ्रमण हेतु कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में नोडल अधिकारी की नियुक्ति

शैक्षणिक भ्रमण हेतु कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में नोडल अधिकारी की नियुक्ति

रायपुर/ निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा विद्यालय/महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जैव विविधता का अध्ययन कराने हेतु विशेष पहल की गयी है जिसके अन्तर्गत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण के लिए श्री कमल नारायण तिवारी, एस.डी.ओ. को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक श्री गणवीर धम्मशील ने बताया कि विभिन्न महाविद्यालयों/ विद्यालयों के प्राचार्य नोडल अधिकारी से शैक्षणिक भ्रमण हेतु उनके मो.नं. 9407799049 से सम्पर्क कर सकते है।

शैक्षणिक भ्रमण अन्तर्गत कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में लाईम स्टोन की गुफाओं का भ्रमण, भौगौलिक विशेषता, जैव विविधता एवं बस्तर की आदिवासी संस्कृति से भी छात्र-छात्राओं को परिचय कराने का प्रयास किया जायेगा ताकि भविष्य में यह छात्र-छात्राएँ इस प्राकृतिक धरोहरएवं संसाधनों को संरक्षित रखने में अहम भूमिका निभायेंगे।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर मध्य भारत जो प्राकृतिक जैव विविधता का एक अनोखा खजाना है जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता, रोमांचक गुफाओं के लिए देश-विदेश में विख्यात है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में छत्तीसगढ़ का राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना का प्राकृतिक रहवास क्षेत्र होने के साथ-साथ ही लाइमस्टोन की प्राकृतिक संरचनाओं से निर्मित लाश गुफा, कोटमसर गुफा, दण्डक गुफा देश एवं विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

The News India 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *