वार्ड नं.16, विष्णुनगर उप चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी – अटल श्रीवास्तव

वार्ड नं.16, विष्णुनगर उप चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी – अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर ! वार्ड नं.16 विष्णुनगर में हो रहे उप-चुनाव जिसका मतदान 9 जनवरी को होगा, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने एवं रणनीति बनाने आज पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत सभापति जितेन्द्र पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, वार्ड स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं की बैठक ली, अभी तक की गतिविधियों की जानकारी ली और वार्ड के प्रमुख लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करने हेतु कहा। अटल श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम बिलासपुर के विकास कार्यों को एवं छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल के कार्यकाल को देखते हुए वार्ड नं.16 की जनता 9 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी, कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय है। अनिता कश्यप रिकार्ड मतों से जीतेंगी।
बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव अपने पार्षदों संध्या तिवारी, राजेश शुक्ला, बजरंग बंजारे, श्याम पटेल, सांई भास्कर, अजय यादव, स्वर्णा शुक्ला, प्रियंका यादव, सुरेश टण्डन आदि के साथ  घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क किया और अनिता कश्यप के पक्ष में मत देने की अपील की।


शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय द्वारा 4 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति गठित की गई है, जिसके प्रमुख विधायक शैलेश पाण्डेय, विधायक रामशरण यादव, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश शर्मा हैं। विधायक के नेतृत्व में चुनाव प्रचार कार्य जारी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय एवं ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भाग लें और कांग्रेस को विजयी बनावें।

The News India 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *