राजीव कुमार बने देश के नए वित्त सचिव
दिल्ली. भारत सरकार ने राजीव कुमार को देश का नया वित्त सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले राजीव कुमार वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाओं के विभाग में सचिव थे।
राजीव कुमार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं। वे सरकार की पसंद माने जाते हैं। सरकार की कई योजनाओं को पूरा करने में उनका अहम योगदान रहा है।
राजीव कुमार की केंद्रीय बजट तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका थी। वे सरकार के साथ साथ वित्त मंत्री की भी पसंद बताये जा रहे हैं।
