चक्काजाम में देरी होने के कारण शहर अध्यक्ष दुबे और संचार प्रमुख शुक्ला के बीच तनातनी
अडानी के खिलाफ कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी किया। राजधानी रायपुर में यह प्रदर्शन वीआईपी चौक तेलीबांधा में आयोजित था। प्रदर्शन 12 से 2 बजे के बीच घोषित था। प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे वे खुद 12.30 बजे तक नहीं पहुंचे। वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा सहित पदाधिकारी पहुंच गये थे। श्री शर्मा चक्काजाम शुरू करने के लिए बार-बार बोल रहे थे गिरीश दुबे चक्काजाम करने के बजाय माईक से सड़क जाम नहीं करने की हिदायत दे रहे थे, इस पर संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने उनसे कहा 1 घंटे की देरी हो गयी है, जाम होने दीजिये इस पर गिरीश दुबे आपा खो बैठे बहस करने लगे। गिरीश दुबे के रवैये की कांग्रेस जनों में चर्चा हो रही थी।
