प्रियंका गांधी संविधान बदलने का डर दिखाकर वोट मांग रही-सुनील सोनी

प्रियंका गांधी संविधान बदलने का डर दिखाकर वोट मांग रही-सुनील सोनी

रायपुर। रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि  प्रियंका गांधी संविधान बदलने का डर दिखाकर वोट मांग रही हैं, क्योंकि उन्हें खुद डर है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सारे भ्रष्टचारी नेता जेल चले जाएंगे। रही बात संविधान बदलने कि तो कांग्रेस के ही न्याय पत्र में है कि संविधान बदलकर मानहानि केस तथा धारा 370 खत्म करेंगे।

एकात्म परिसर में आज  प्रेस वार्ता में सुनील सोनी ने कहा कि प्रियंका गांधी की आंखों में आज भी भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार के दिए पैसे का पर्दा पड़ा हुआ है। तभी वे सिर्फ वही देखती हैं जो भूपेश कहते हैं, वही बोलती हैं जो भूपेश बुलवाना चाहते हैं और इसलिए आज फिर उन्होंने भूपेश गाथा गायी वही झूठ कहा जो भूपेश उनसे बुलवाना चाहते है। प्रियंका जी अगर भूपेश बघेल सरकार की योजनाएं इतनी ही अच्छी होतीं तो प्रचंड बहुमत से चुनी हुई सरकार पांच साल में ही क्यों बाहर हो जाती। भूपेश बघेल आज भी अपनी गलती का ठीकरा अपने विधायकों पर फोड़ रहे हैं। जब वह मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने जयसिंह अग्रवाल के भ्रष्टाचार के पत्र, मोहन मरकाम द्वारा उठाए गए डीएमएफ घोटाले का मामला और सिंहदेव के द्वारा उठाए गए प्रधानमंत्री आवास के विषय को नजरअंदाज कर दिया था। इसीलिए कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व विधायाकगण भूपेश और गाँधी परिवार पर आरोप लगाकर कांग्रेस छोड़ कर बाहर जा रहे हैं। लोकतंत्र में मतदान का अधिकार की बात करने वाली प्रियंका गांधी को अपनी दादी द्वारा लगाए गए आपातकाल के लिए माफी मांगना चाहिए।

सोनी ने कहा कि प्रियंका जी जब आप छत्तीसगढ़ आईं तो आपके पीए द्वारा कांग्रेस नेत्री अर्चना गौतम से किए गए दुर्व्यवहार के बारे में आपने क्यों कुछ नहीं बोला। अध्ययन की कमी कांग्रेस में बहुत ज्यादा है। प्रियंका जी को मालूम नहीं कि छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 में 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है और सारा पैसा एकमुश्त मिलता है। कांग्रेसियों के समान उन्हें रुला-रुला कर नहीं दिया जाता। साथ ही 6000 रूपए किसान सम्मान निधि भी दी जाती है। साथ ही किसानों को 2 साल का बकाया बोनस भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि शायद प्रियंका जी भूपेश बघेल ने बताया नहीं कि बिजली बिल आज भी आधा है।

सोनी ने कहा कि भूपेश बघेल ने वादा करके भी महिला स्व सहायता समूह के कार्य छीनकर अपने मित्रों को दे दिए थे। साय सरकार आते ही पुनः पनः उन्हें वह कार्य मिल गया है। भूपेश जी जो 35 किलो चावल देते थे वह योजना भाजपा शासनकाल में बनी थी। जबकि भूपेश बघेल ने कोरोना कल में प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा दिए गरीब अन्य कल्याण योजना के अतिरिक्त 5 किलो चावल पर 5000 करोड़ का भ्रष्टाचार किया। वह 33 महीने तक उसे गरीबों तक पहुंचने नहीं दिया। छत्तीसगढ़ में गौठानों की प्रशंसा करने वाली प्रियंका जी को यह भी बताना चाहिए था, कि कैसे गौठानों के नाम गोबर तक में कांग्रेस की सरकार ने घोटाला किया गया।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल एवं रायपुर शहर जिला महामंत्री रमेश ठाकुर भी मौजूद थे।

The News India 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *