भाजपा कोरवा जनजाति की बेटी के साथ रेप करने वाले के साथ खड़ी : कांग्रेस

भाजपा कोरवा जनजाति की बेटी के साथ रेप करने वाले के साथ खड़ी : कांग्रेस
  • राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा जनजाति की बेटी के साथ दुराचार के आरोपी आज भी भाजपा में

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की बेटी के साथ भाजपा नेता के द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद भाजपा का असलियत सामने आया है। अपराधी को पुलिस सलाखों के पीछे डाल दिया है लेकिन भाजपा ने अभी तक अपने दुष्कर्मी नेता पर कोई कार्यवाही नहीं किया। भाजपा बेटियों को भरमाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाती है। और बलात्कारियों को बचाती है। अब बेटियां नारा लगा रही है कि भाजपा नेताओं से हमें बचाओ। कोरवा समुदाय की बेटी के साथ बलात्कार करने वाले दुष्कर्मी आज भी भाजपा के सदस्य हैं इससे स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को दुष्कर्म पीड़िता कोरवा जनजाति की बेटी के प्रति संवेदना नहीं है, बल्कि उसके दुष्कर्मी को बचाकर बेटियों को डराना प्राथमिकता में हैं।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है जब भाजपा किसी दुष्कर्मी के पक्ष में खड़ी हुई हो इसके पहले भी नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र ने एक आदिवासी बेटी के साथ दुराचार किया तब भी भाजपा उस दुराचारी को बचाने में लगी हुई थी और उस दुराचारी के पिता नारायण चंदेल को पद मुक्त नहीं किया था डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब उनके ओएसडी ओपी गुप्ता ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया तब भी 4 साल तक रमन सिंह ने उस दुष्कर्मी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज होने नहीं दिया और पीड़िता को धमकाया गया था। रमन सरकार के दौरान झलियामारी  बालिकाआश्रम गृह में हुई दुष्कर्म की घटना, मीना खलखो के साथ हुई दुष्कर्म, पेद्दागेल्लुर, सारकेगुड़ा, की घटना प्रदेश भूला नहीं है यह किस प्रकार से रमन सरकार ने बलात्कारियों को संरक्षण दिया बचाने का षड्यंत्र किया था।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरा देश देख रहा है किस प्रकार से भाजपा बलात्कारियों को बचाती है, अभी हाल ही में दिल्ली के जंतर मंतर में भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ पीड़ित पहलवान बेटियों ने धरना दिया तब भाजपा नेता पहलवान बेटियों को गलत ठहरा रहे थे और उस आरोपी को बचाने में लगे थे। उन्नाव कठुवा में हुई रेप की घटना में भी भाजपा बलात्कारियों के साथ खड़ी हुई थी, झारखंड में हुई आदिवासी बेटी के साथ गैंगरेप रेप की घटना उसे देह व्यापार में धकेलने के आरोपी को भाजपा विधानसभा में टिकट देती है जयकारा लगाती है इससे समझ में भाजपा का बेटियों के प्रति क्या भावना है।

The News India 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *