प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव बिलासपुर के सिविल लाइन थाना में भाजपा नेताओं के खिलाफ की शिकायत 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव बिलासपुर के सिविल लाइन थाना में भाजपा नेताओं के खिलाफ की शिकायत 
  • मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या की साजिश रचने वाले भाजपा उम्मीदवार मणिकांत राठौर और विधायक मदन दिलावर के खिलाफ प्रदेश के सभी जिला में कांग्रेस ने थानों में शिकायत दर्ज करवाई
रायपुर/7 मई 2023/ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं उनके परिवारजनों की  हत्या की साजिश रचने वाले कर्नाटक के चित्तुर से भाजपा उम्मीदवार मणिकांत राठौर और भाजपा विधायक मदन दिलावर के खिलाफ प्रदेश के सभी जिला के थानों में शिकायत दर्ज कराई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव कांग्रेसजनों के साथ बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज करा कर हत्या के षड्यंत्र रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक तौर पर कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पा रही है कर्नाटक में भाजपा की करारी हार स्पष्ट नजर आ रही है कर्नाटक की जनता भाजपा की 40% कमीशन लेने वाली सरकार से त्रस्त है मोदी और शाह का जुमला भी कर्नाटक की जनता समझ चुकी है हवा हवाई बातें करने वाले और कर्नाटक को लूटने वाली भाजपा को अब अपनी विदाई नजर आ रही है ऐसे में भाजपा अब कांग्रेस नेताओं एवं के पार परिवार जनों की हत्या की साजिश रच रही है और साजिश कर्ताओं को भाजपा के बड़े नेताओं का समर्थन है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है कर्नाटक की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी हुई है कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों पर भरोसा कर रही है पूरा देश  देखा है कि 1991 के चुनाव के दौरान किस प्रकार से चुनाव प्रचार के समय राजीव गांधी जी की हत्या की गई थी अब भाजपा के विधायक प्रत्याशी मणिकांत राठौर भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडंगे एवं उनके परिवारजनों की हत्या की साजिश रच रहे हैं भाजपा के महासचिव और विधायक मदन दिलावर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लिए मौत की कामना कर रहे हैं अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं इससे पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हैं और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा की चिंता कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि दोनों भाजपा नेताओं के ऊपर तत्काल कार्यवाही की जाये।

The News India 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *