कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से देश की राजनीति में आएगा परिवर्तन- मोहन मरकाम

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से देश की राजनीति में आएगा परिवर्तन- मोहन मरकाम
  • कर्नाटका से शुरू होगी भाजपा की विदाई- कांग्रेस

रायपुर/10 मई 2023। कर्नाटक में मतदान के बाद एग्जिट पोल में कांग्रेस की बढ़त पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कर्नाटका से शुरू होगी भाजपा की विदाई, कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से देश की राजनीति में परिवर्तन आएगी देश अब बदलाव के मूड में है कर्नाटक मतदान के बाद जो एग्जिट पोल की रिपोर्ट आए हैं वह कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के साफ संकेत दे रहे हैं और कर्नाटक की जनता की मन की बात एग्जिट पोल के माध्यम से देश के सामने आया है कर्नाटक की जनता ने 40 प्रतिशत  कमीशन लेने वाली भाजपा की सरकार को बदल दिया है और संकेत स्पष्ट है कि 2024 के चुनाव में केंद्र से भी मोदी भाजपा की विदाई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश की जनता अब मोदी और शाह के जुमलो और झूठ परपंच से बोर हो चुकी है जनता बढ़ती महंगाई बेरोजगारी गिरती अर्थव्यवस्था से निजात पाना चाहती है देश की जनता मोदी सरकार के निजीकरण की नीतियों से खफा है वह देश की संपत्तियों को बचाना चाहती है सड़कों पर बड़े टोल टैक्स दवाइयों के दाम में हुई वृद्धि दूध दही पर ली जा रही जीएसटी के खिलाफ जनता आक्रोशित है रसोई गैस के आसमान छूती कीमत और पेट्रोल डीजल में हो रही मनमानी लूट से देश की जनता मुक्ति जाती है और कर्नाटक का परिणाम देश में बदलाव के संकेत देकर आएगी देश चलाना सिर्फ कांग्रेस को आता है कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों के साथ न्याय करती है सभी वर्गों की चिंता करती है और सभी वर्गों को राहत देने के लिए काम करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार को देश के 133 करोड़ जनता की चिंता नहीं है वह हम दो हमारे दो की नीति पर चल रही है पूरी देश की संपत्ति अर्थव्यवस्था और नीतियों को 2 लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए निछावर कर दी है आज देश में संविधानिक संकट उत्पन्न हो गया है मीडिया स्वतंत्र होकर जनता की आवाज नहीं उठा पा रही है संवैधानिक संस्थाएं भी दबाव में काम कर रही है ईडी और सीबीआई आईटी भाजपा के अनुषांगिक संगठन की भूमिका में है भाजपा शासित राज्य में भ्रष्टाचार प्रशासनिक अराजकता चरम पर है और आम जनता त्रस्त है।

The News India 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *