हसदेव बांगो परियोजना के कार्य के लिए 3.15 करोड़ रूपए की स्वीकृति
रायपुर/छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायगढ़ जिले के सोडेकेला जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर के सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 76 लाख 58 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है। योजना से निस्तारी-भू-जल संवर्धन सहित क्षेत्रीय किसानों को 174 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत पोता से मालखरौदा होते हुए बड़ेसीपत तक नहर के दांयी नहर कार्य के लिए 3 करोड़ 15 लाख 46 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है। योजना से निस्तारी-भू-जल संवर्धन सहित क्षेत्रीय किसानों को 440 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा महासमुंद जिले के विकासखण्ड-महासमुंद की कोडार परियोजना अंतर्गत शीर्ष कार्य के डाउनस्ट्रीम में हॉल रोड निर्माण कार्य एवं अन्य सुरक्षात्मक कार्य के लिए 2 करोड़ 94 लाख 68 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है।
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बेमेतरा जिले के विकासखण्ड-बेरला की लोर नदी में सिलघट-खुड़मुड़ा स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 83 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना से निस्तारी-भू-जल संवर्धन सहित क्षेत्रीय किसानों को 45 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
