कांग्रेस के मोर्चा, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की बैठक संपन्न

कांग्रेस के मोर्चा, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की बैठक संपन्न

रायपुर/प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सहसचिव विजय जांगिड़, ने कांग्रेस के विभागो, मोर्चा, प्रकोष्ठो के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक लिया। बैठक में सभी विभागो, मोर्चा, प्रकोष्ठों, की कार्यकारणी गठन एवं कार्य प्रणाली तथा कार्य योजना की समीक्षा किया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चुनाव नजदीक आ गये है सभी प्रकोष्ठों को संगठन और सरकार के कामों को जनता के बीच पहुंचाने के लिये अपने संगठन की कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारंभ कर देना चाहिये। दिये गये लक्ष्य को पूरा करने में कोताही नहीं होनी चाहिये।
प्रभारी सहसिचव विजय जांगिड़ ने कहा प्रकोष्ठों को एक क्षेत्र विशेष की जवाबदारी दी गयी है। आपको उस क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिये काम करना है। सभी यह सुनिश्चित करें कि आप का संगठन सरकार और पार्टी की योजनाओं को जनता के बीच ले जाना है।
बैठक में सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री सुमित्रा धृतलहरे, महामंत्री अरूण सिसोदिया, सलाम रिजवी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अध्यक्ष दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस रमना मूर्ति, कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण जैन, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू, मछुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एम.आर. निषाद, ओबीसी विभाग प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप षड़ंगी, उपाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रशांत नीरज ठाकर, प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल उपाध्यक्ष मणि वैष्णव, आरटीआई प्रकोष्ठ अध्यक्ष नितिन सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, व्यापार प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम व्यास, योगेन्द्र नारंग, विधि विभाग कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन, दिनेश निर्मलकर, कुवंर जितेन्द्र नरसिंह राणा उपस्थित थे।

The News India 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *