कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई राजा पटेरिया के बयान की कड़ी निंदा की
- लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वाले रमन सिंह पर भाजपा मौन क्यो है
- अजय चंद्राकर बृजमोहन अग्रवाल जैसे कई भाजपा के नेता हैं जो लगातार अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं
रायपुर /13 दिसंबर 2022/ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से प्रधानमंत्री पद की गरिमा का मान सम्मान का ध्यान रखती है राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जो बयान दिया उसकी कांग्रेस ने कड़ी निंदा की कांग्रेस का स्पष्ट मानना है प्रधानमंत्री ही नहीं किसी भी व्यक्ति के खिलाफ इस प्रकार से अमर्यादित टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लेकिन भाजपा का नैतिक पतन हो चुका है इसलिए भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अमर्यादित अशोभनीय टिप्पणी करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की ना ही खेद प्रकट किया है और बल्कि भाजपा की परिपाटी बन गई है देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना और भाजपा की राजनीतिक रोटी सेकने उनकी छवि को धूमिल करना। भाजपा के प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने छत्तीसगढ़ की जनता की चुनी हुई सरकार को थूक कर बहाने की बात कर जनमत का अपमान किया था भाजपा के दूसरे प्रभारी नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ महतारी के मूर्ति लगाने को लेकर अशोभनीय टिप्पणी किया छत्तीसगढ़वाद के खिलाफ बात किया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है भाजपा के भीतर इतनी क्षमता नहीं है कि वह अपने इन नेताओं को नोटिस जारी करें उनसे सवाल-जवाब करें और राजनीति की शुचिता को बचाए रखें। भाजपा नेता मोदी सरकार की आलोचना करने वालों के खिलाफ निरंतर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के इस प्रकार से अभद्रता से स्पष्ट हो गया कि भाजपा के पास पर मुद्दा नहीं है ओछी बयानबाजी कर मीडिया में बने रहना चाहते हैं और भाजपा में गुंडा संस्कृति हावी हो गया है।
