छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का भारत जोड़ो यात्रा 25 से 28 नवंबर दौरा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का भारत जोड़ो यात्रा 25 से 28 नवंबर दौरा कार्यक्रम


रायपुर/ 24 नवंबर 2022। 
 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम दिनांक 25 नवंबर 2022 शुक्रवार को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा शाम 6.55 बजे रायपुर से इंदौर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 8.50 बजे इंदौर, मध्यप्रदेश पहुंचेंगे एवं महू के लिये रवाना होंगे। रात्रि 10 बजे महू पहुंचेंगे एवं 50/51, चिनार रेसीडेन्सी में रात्रि भोजन पश्चात ओंकारेश्वर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 11.30 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगे एवं ममलेश्वर मंदिर के पास होटल वंशीका में रात्रि विश्राम करेंगे।


दिनांक 26 नवंबर 2022 शनिवार को सुबह 4.30 बजे ओंकारेश्वर मंदिर दर्शन करेंगे। शाम 5.30 बजे ग्राम मोरटक्का से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगे। शाम 6.30 बजे महू में बाबा साहब अम्बेडकर जी के मूर्ति पर मर्ल्यापण पश्चात आमसभा। रात्रि 8 बजे किशनगंज, महू पहुंचेंगे एवं 50/51, चिनार रेसीडेन्सी में रात्रि भोजन पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे।

दिनांक 27 नवंबर 2022 रविवार को सुबह 5.30 बजे महू से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगे। शाम 7 बजे इंदौर सिटी में यात्रा ब्रेक तदपश्चात एम्पायर मेट्रो सिटी, इंदौर में रात्रि भोजन पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे।


दिनांक 28 नवंबर 2022 सोमवार को शाम 5.05 बजे बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा इंदौर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 6.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

The News India 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *