विश्व अभिलेखागार दिवस: छायाचित्र प्रदर्शनी 10 जून तक

विश्व अभिलेखागार दिवस: छायाचित्र प्रदर्शनी 10 जून तक

रायपुर, 09 जून 2022/संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा विश्व अभिलेखागार दिवस के उपलक्ष्य में आज महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर स्थित कला विथिका में  छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य ने किया। छायाचित्र प्रदर्शनी की प्रतिसाद को देखते हुए प्रदर्शनी 10 जून तक बढ़ा दी गयी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इस वर्ष विश्व अभिलेखागार दिवस का थीम ‘‘आर्काइव्स फॉर यू’’ रखा गया है।
संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छायाचित्र के माध्यम से आजादी के पूर्व एवं आजादी के बाद के ऐतिहासिक महत्व के अभिलेखों को शामिल किया गया हैं। प्रदर्शनी के अंतर्गत रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर एवं दुर्ग संभाग के अभिलेखों के छायाचित्रों को विशेष स्थान दिया गया है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य अभिलेखीय अभिलेखों को संरक्षित एवं व्यवस्थित कर आम जनता को उपलब्ध कराया जाना है।

The News India 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *