यूजर चार्ज पर भाजपा का आंदोलन अवसरवादी राजनीति – कांग्रेस
- यूजर चार्ज लेने का कानून 2017 में रमन सरकार ने बनाया यूजर चार्ज लेने का दबाव मोदी सरकार बना रही
- यूजर चार्ज नहीं वसूलने पर रायपुर को मिलने वाली 459 करोड़ की राशि केन्द्र नहीं देगा
- भाजपा में साहस हो तो मोदी और रमन का घेराव करें
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को यूजर चार्ज के विरोध के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह का घेराव करना चाहिये। यूजर चार्ज लेने के लिये मोदी दबाव डाल रहे तथा यूजर चार्ज लने का कानून रमन सिंह ने बनाया था। जब उनकी केन्द्र और राज्य सरकार ने कानून बनाया था तथा उसको लागू करने के लिये बाध्य किया है तब भाजपाई किस नैतिकता से आंदोलन कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जारी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के नियम 4 (घ) (3) अनुसार सभी अपशिष्ट उत्पन्नकर्ता ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये स्थानीय निकायों का यूजर चार्ज की वसूली को आवश्य कहा गया है। भारत सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग वर्ष 2024-25 तक रायपुर अर्बन एग्लोमेंरेशन हेतु कुल राशि रूपये 459.00 करोड़ परफारमेंस ग्राण्ट दिये जाने हेतु प्रावधान किया गया है। यह राशि तभी मिलेगी जब रायपुर केन्द्र के द्वारा बनाये गये मानकों को पूरा करेगा। केन्द्र द्वारा बनाये गये मानको में ठोस कचरे का प्रबंधन और शहरों द्वारा यूजर चार्ज की वसूली किया जाना आवश्यक है। इसके बिना शहर के स्टार रैकिंग में सुधार नहीं होगा तथा 459 करोड़ की राशि रायपुर को नहीं मिलेगी।
