मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव प्रचार में अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हैं मोदी जुमला सुनाते हैं:मोहन मरकाम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव प्रचार में अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हैं मोदी जुमला सुनाते हैं:मोहन मरकाम
भूपेश बघेल नेता है नेताओं की भाषा बोलते हैं और भाजपा में जो तड़ीपार है वह तड़ीपार की बोली बोलते हैं
रायपुर/21 फरवरी 2022। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां भी चुनाव प्रचार में जाते हैं जनता के बीच में अपनी सरकार की उपलब्धियों को रखते हैं। वही मोदी और भाजपा के अन्य नेता चुनाव प्रचार में झूठे आरोप लगाते हैं और सिर्फ जुमला सुनाते हैं। 2014 के समय देश के अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार रही है जो 2019 के चुनाव आते-आते सिमट गई है कुछ राज्यों में भाजपा की बहुमत की सरकार है बाकी राज्यों में लंगडी लूड़ी बैसाखी और ईडी सीबीआई के दम पर लोकतंत्र से चुनी हुई सरकार को गिरा कर भाजपा सरकार बनाई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह किस मुंह से दावा कर रहे हैं कि भाजपा को बहुमत मिलेगा जबकि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को जनता खारिज करने का मन बना चुकी है। बाकी चार राज्यों में भाजपा के नेता भाजपा को छोड़कर भाग रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी योगी सरकार के जो मंत्री थे वह अचार संहिता लगते ही योगी का साथ छोड़ कर चले गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी भाजपा के अहंकार को देश और प्रदेश की जनता समझ चुकी है काठ की हांडी बार-बार नहीं चलती है। जिस सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से झूठ फरेब अफवाह फैला कर मोदी भाजपा ने केंद्र में सत्ता हथियाने काम किया था वही इंटरनेट अब मोदी भाजपा के काले चरित्र को उजागर कर रही है। सोशल मीडिया में देश की जनता मोदी भाजपा से सवाल कर रही है। 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा किया था? उसका क्या हुआ दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देना था उसका क्या हुआ? देश की सरकारी कंपनियों को बेचा जा रहे हैं बैंक डूब रहा है बैंक डिफाल्टर मोदी सरकार के संरक्षण में देश छोड़कर भाग रहे हैं। बीते 2 साल में 600 से अधिक उद्योगपतियों ने जो देश में युवाओं को रोजगार देते थे अपना कारोबार समेट कर विदेश में उद्योग लगा रहे है। अर्थव्यवस्था तंगहाली में चल रहे हैं रिजर्व बैंक का 176000 करोड रुपए निकाला जा चुका है जो आजादी के बाद हाथ नहीं लगाया गया था मोदी सरकार हम दो हमारे दो के नीति पर चढ़ी है। किसानों को गुलाम बनाने के लिए तीन काले किसी कानून लाया गया। जिसके चलते 700 से अधिक किसानों की शहादत हुई देशभर में किसान आंदोलन को बदनाम किया गया। भाजपा के नेता महिलाओं के खिलाफ अनाप-शनाप टिप्पणी करते हैं वैमनस्यता फैलाते है। मोदी सरकार बनने के बाद देश की गंगा जमुनी तहजीब को एक प्रकाशन नजर लग गया है। देश की जनता अब मोदी भाजपा से मुक्ति चाहती है। भाजपा के नेता जुमला सुनाकर देश की जनता को अब बरगला नहीं सकते।

The News India 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *