भाजपा यदि काला झंडा की गलत परंपरा चाहती है तो सभी भाजपा नेताओं को काला झंडा दिखायेंगे-कांग्रेस

भाजपा यदि काला झंडा की गलत परंपरा चाहती है तो सभी भाजपा नेताओं को काला झंडा दिखायेंगे-कांग्रेस
  • प्रदेश में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के सभी कार्यक्रमों में काला झंडा दिखाया जायेगा


रायपुर/01 फरवरी 2022। भाजपा द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन पर काले झंडे दिखाने संबंधी बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक देवेन्द्र यादव, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यदि यह अभद्र परंपरा शुरू करना चाहती है तो यही सही। कांग्रेस, भाजपा को उसी तर्ज पर जवाब देगी। भारतीय जनता पार्टी के कोई भी बड़ा-छोटा राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ आयेगा तो कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा से दो कदम आगे बढ़कर उसी तर्ज पर काले झंडे दिखायेंगे, मंच पर चढ़कर मुंह पर कालिख पोत कर स्वागत करेंगे। स्वागत प्रदेश के बाहर के ही नहीं राज्य में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी प्रदेश में जहां-जहां कार्यक्रम में जायेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता उनको काला झंडा दिखायेंगे, उनके ऊपर कालिख पोतेंगे।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम इस प्रकार की अपशिष्ट और अभद्र परंपराओं की शुरुआत नहीं चाहते यह शुरुआत भाजपा करती है तो हम उसका जवाब उसी के तरीके से देंगे।

The News India 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *