विजय मोटवानी भाजयुमो जिलाध्यक्ष बन सकते है

विजय मोटवानी भाजयुमो जिलाध्यक्ष बन सकते है

धमतरी(09फरवरी2021)। लंबे इंतजार के बाद इंतजार खत्म हुआ और भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदों के पदाधिकारियों के नाम सामने आये है। ज्ञात हो कि भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद को लेकर जिले में बहुत से कयास लगाये जा रहे थे। वहीं पार्टी के बहुत से युवा चेहरों के नाम भी सामने थे किंतु इन सब नामों की दौड़ में विजय मोटवानी का नाम आगे चल रहा था। और यह सम्भावना भी जताई जा रही थी कि विजय मोटवानी भाजयुमो जिलाध्यक्ष बन सकते है। आज यह कयास हकीकत में तब्दील हुआ और भारतीय जनता युवा मोर्चा की सूची जारी की गई है। जिसमें जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्य समिति सदस्यों विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम सामने आये है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष आमापारा वार्ड पार्षद विजय मोटवानी को बनाया गया है। वहीं प्रदेश कार्य समिति सदस्यों में निखिल साहू, जय हिंदुजा, श्वेता गजपाल का नाम शामिल है। विशेष आमंत्रित सदस्य में महावीर चोपड़ा और शासकीय योजना स्वास्थ्य मंडल सदस्य में कीर्तन मीनपाल का नाम शामिल किया गया है।

The News India 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *