रमन भाजपा शासनकाल में होता था किसानों के साथ अन्याय : कांग्रेस

रमन भाजपा शासनकाल में होता था किसानों के साथ अन्याय : कांग्रेस
भाजपा के बयान पर कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया 
छत्तीसगढ़ में यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में

रायपुर/20 अगस्त 2020। भाजपा के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कि प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध है। अंबिकापुर में खाद वितरण केंद्र में कोविड-19 के बचाव के मापदंड का पालन कराने फिजिकल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के कारण किसानों के बीच भाजपाईयों ने भ्रम फैलाया था कि यूरिया की कमी है। जबकि वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं था।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल में यूरिया सोसायटियों में कम, भाजपा के संरक्षण में कालाबाजारी करने वाले बिचौलियों के गोदामो में ज्यादा मिलता था। किसान मजबूरी में महंगे दामों में उर्वरक खरीदने मजबूर थे। 15 साल के रमन भाजपा के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ अन्याय होता रहा। किसानों के ऊपर लाठियां बरसाई जाती थी, उनकी जमीने छीन ली जाती थी। किसानों के उपज का सही दाम नहीं दिया जाता था। कर्ज के बोझ तले दबे हताश परेशान लाचार किसान आत्महत्या करने मजबूर थे। रमन शासनकाल में प्रतिदिन दो किसानों की आत्महत्या की घटनाएं होती रही। रमन भाजपा के 15 साल के कुशासन भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता पीड़ित थी। रमन सरकार भाजपा नेताओं के संरक्षण में नकली बीज खाद बेचने वाले फलते फूलते रहे हैं और किसानों को उसका आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों का कर्ज माफ की, सिंचाई कर माफ की, बिजली बिल हाफ किया। कृषि कार्य में लगने वाले बिजली बिल में छूट दी। धान की कीमत 2500 रू. प्रति क्विंटल दिये। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान की कीमत 2500 रू. की अन्तर की राशि एवं मक्का और गन्ना उत्पादकों किसानों को भी लाभान्वित किया जा रहा है।

The News India 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *